चाईबासा, मार्च 29 -- जगन्नाथपुर। जगन्नाथपुर में रामनवमी के दूसरे दिन शनिवार को आकर्षक शोभायात्रा निकाली गई। इस वर्ष बजरंगबली की प्रतिमा की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा एवं पूर्व सांसद गीता कोड़ा भी जुलूस में शामिल हुए। पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने कर्तव्य प्रदर्शन किया। पूरा इलाका जय हनुमान, जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। जुलूस की शुरुआत विशाल टोली से होकर राम महावीर मंदिर से हुई, जो इंदिरा चौक, शिव मंदिर, भुंईया टोला होते हुए पुनः मंदिर परिसर में आकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने अपनी कला, खेल एवं पारंपरिक प्रदर्शन से लोगों का मन मोह लिया। कई जगहों पर आकर्षक खेलों और करतबों का प्रदर्शन भी किया गया, जिससे माहौल उत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.