जगन्नाथपुर : खाद-बीज की कालाबाजारी के खिलाफ धरना
चाईबासा, अगस्त 28 -- जगन्नाथपुर, संवाददाता। खाद-बीज की कालाबाजारी पर रोक लगाने, किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने और कृषि ऋण को सरल बनाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर गुरुवार को आदिवासी किसान मजदूर पार्टी के बैनर तले जगन्नाथपुर अनुमंडल कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष जॉन मिरन मुंडा ने किया। धरना को संबोधित करते हुए जॉन मिरन मुंडा ने कहा कि जगन्नाथपुर अनुमंडल क्षेत्र में टाटा, रुंगटा और सेल जैसी बड़ी कंपनियां वर्षों से लौह अयस्क का कारोबार कर रही हैं, इसके बावजूद क्षेत्र के किसान और मजदूर आर्थिक रूप से मजबूत नहीं हो सके हैं। रोजगार के अभाव में लोगों को दूसरे राज्यों में पलायन करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों को निर्धारित दर से अधिक कीमत पर खाद खरीदनी पड़ रही है। कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.