चाईबासा, मई 15 -- जगन्नाथपुर, संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के नेतृत्व में गुरुवार को जगन्नाथपुर डिग्री कॉलेज से कॉमर्स एवं अर्थशास्त्र विषय की बढ़ाई बंद करने के विरोध में छात्र-छात्राओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों ने रैली निकालकर राज्य सरकार और कोल्हान विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा जगन्नाथपुर मुख्य चौक पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया। प्रदर्शन की शुरुआत जगन्नाथपुर डिग्री कॉलेज परिसर से हुई, जहां बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एकत्र हुए। इसके बाद आक्रोश मार्च कॉलेज परिसर से निकलकर मेन रोड होते हुए जगन्नाथपुर मुख्य चौक पहुंचा। इस दौरान छात्रों ने छात्र विरोधी फैसला वापस लो और कॉमर्स-अर्थशास्त्र विषय की पढ़ाई शुरू करो जैसे नारे लगाए। यह भी पढ़ें- सेमेस्टर-5 में नामांकन को ...