जगन्नाथपुर : आदिवासियों को 'वनवासी' कहने के विरोध में केंद्रीय गृह मंत्री का फूंका पुतला
चाईबासा, मई 28 -- जगन्नाथपुर, संवाददाता। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा आदिवासियों को "वनवासी" कहकर संबोधित किए जाने के विरोध में गुरुवार को जगन्नाथपुर इंदिरा चौक पर झारखंड आंदोलनकारी संयुक्त मोर्चा के बैनर तले विरोध प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व पूर्व विधायक मंगल सिंह बोबोंगा ने किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने अमित शाह का पुतला दहन कर विरोध जताया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग, सामाजिक कार्यकर्ता एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। मौके पर मंगल सिंह बोबोंगा ने कहा कि देश के सभी आदिवासी "आदिवासी" हैं, "वनवासी" नहीं। उन्होंने कहा कि आदिवासियों को वनवासी कहने के पीछे एक सुनियोजित सोच काम कर रही है। यदि आदिवासियों को आदिवासी माना जाएगा तो उनके ऐतिहासिक अधिकारों और इस देश के प्रथम नागरिक होने की मान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.