चाईबासा, मई 8 -- जगन्नाथपुर, संवाददाता। जगन्नाथपुर क्षेत्र में गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर हुई तीन सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। इनमें एक व्यक्ति को स्थिति गंभीर है। उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया। सभी घायलों का इलाज जगन्नाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। पहली घटना जगन्नाथपुर-जैतगढ़ मुख्य मार्ग पर प्रखंड कार्यालय के समीप हुई। जानकारी के अनुसार जगन्नाथपुर निवासी अजीत नायक मोटरसाइकिल से गैस लेने जा रहा था। इसी दौरान ब्लॉक के पास सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। आसपास मौजूद लोगों की मदद से उसे तत्काल जगन्नाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- भवनाथपुर में दो सड़क हादसों में तीन गंभीर, आधा दर्जन घायल व...