आगरा, मई 30 -- नगर निगम ने शुक्रवार को अर्जुन नगर से जगनेर की ओर जाने वाले मार्ग पर अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया। यह कार्रवाई उन दुकानदारों के खिलाफ चली, जिन्होंने सड़क के किनारे और नालों के ऊपर अवैध रूप से सामान रखकर टिन शेड लगा रखे थे। कार्रवाई के दौरान नगर निगम की टीम ने मौके से अवैध टिन शेड और सड़क पर रखे गए सामान को हटाया। इसके साथ ही 38,500 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। स्थानीय व्यापारियों और दुकानदारों में निगम की कार्रवाई को लेकर खलबली मच गई। कई दुकानदार खुद ही सामान हटाते नजर आए। कई दुकानदारों से नगर निगम कर्मियों की नोकझोंक भी हुई। इस मार्ग पर लगातार हो रहे अतिक्रमण को लेकर पहले भी कई शिकायतें मिल चुकी थीं। हाल ही में दिशा समिति की बैठक में भी इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया गया था। इसके बाद नगर निगम न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.