रामपुर, जून 27 -- जगद्गुरु शंकराचार्य, ज्योतिषपीठाधीश्वर, श्री बद्रीनाथ धाम, अनन्त श्री विभूषित स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती महाराज का पावन आगमन आज प्रात: 9:30 बजे शहर में होगा। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए निक्कू पंडित ने बताया कि जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती महाराज देशभर में गौ संरक्षण एवं गौ संवर्धन के प्रति जनजागरण अभियान चला रहे हैं। उन्होंने गाय को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के उद्देश्य से समस्त राष्ट्र को एक सूत्र में जोड़ने का संकल्प लिया है। उनका मानना है कि भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और सामाजिक समरसता में गौमाता का विशेष स्थान है तथा इसके संरक्षण के लिए समाज के सभी वर्गों को एकजुट होकर कार्य करना चाहिए। निक्कू पंडित ने बताया कि शंकराचार्य के रामपुर आगमन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह...