मिर्जापुर, मई 10 -- राजगढ़। क्षेत्र के प्राचीन हनुमान मंदिर हिनौता के प्रांगण में 11 मई को शाम पांच बजे जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज के आगमन होगा। शंकराचार्य के स्वागत के लिए गांव की गलियों से लेकर मंदिर परिसर तक हर ओर साफ-सफाई, सजावट और स्वागत की तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रहीं हैं। कार्यक्रम के आयोजन कमलेश पाठक व शैलेश सिंह ने बताया कि प्राचीन हनुमान मंदिर हिनौता, राजगढ़ के प्रांगण में 11मई को जगतगुरु शंकराचार्य का आगमन होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...