रांची, जुलाई 1 -- रांची। श्री लक्ष्मी वेंकटेश्वर मंदिर के 19वें वार्षिक महोत्सव में शामिल होने आए जगद्गुरु रामानुजाचार्य अनिरुद्धाचार्य बुधवार को श्रीधाम वृंदावन के लिए रवाना हो गए। उन्होंने 26 से 28 जून तक आयोजित महोत्सव की सफलता के लिए समर्पित भक्तों की सराहना की और उन्हें आशीर्वाद दिया। इस मौके पर मंदिर संचालन समिति के कार्यकारी अध्यक्ष राम अवतार नरसरिया, अनूप अग्रवाल और रामवृक्ष साहू सहित अनेक भक्तों ने महाराज श्री को माल्यार्पण कर विदाई दी। यह भी पढ़ें- असंख्य छिद्रों वाली इस शरीर का मोह न कर भगवान का ध्यान करें : अनिरुद्धाचार्य

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...