नई दिल्ली, अगस्त 25 -- जगद्गुरु रामभद्राचार्य को रामचरितमानस का मर्मज्ञ माना जाता है। बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री खुद को उनका शिष्य बताते हैं और पीएम नरेंद्र मोदी से भी रामभद्राचार्य के अच्छे रिश्ते हैं। किंतु कई बार उनकी बातों से विवाद भी पैदा हुए हैं। कुछ ब्राह्मण उपजातियों को कमतर बताने का विषय हो या फिर प्रेमानंद महाराज पर निजी हमला बोलना। ऐसे मामलों के चलते रामभद्राचार्य विवादों में भी घिरे हैं। हालांकि यह भी सच है कि रामभद्राचार्य शास्त्रों की अच्छी जानकारी रखते हैं और राम मंदिर मामले में उन्होंने अदालत में भी पक्ष रखा था। शास्त्रों के आधार पर दी गई उनकी जानकारी को कोर्ट ने भी महत्व दिया था। रामभद्राचार्य का जितना सार्वजनिक जीवन चर्चा में रहा है, उतनी चर्चा कभी निजी जिंदगी की नहीं रही। आजीवन ब्रह्मचारी रहने का व्रत लेने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.