भागलपुर, फरवरी 3 -- कजरैली, संवाददाता। सजौर थाना क्षेत्र के जगदेव चौक पर सोमवार को जगदेव प्रसाद की जयंती को लेकर छोटी सी सभा का आयोजन हुआ। इस दौरान उनकी संगमरमर से बनी मूर्ती पर माल्यार्पण कर जयंती मनाई गई। सभा को संबोधित करते हुए पूरन सिंह ने कहा कि बिहार के जहानाबाद वर्तमान में अरवल जिले के कुर्था गांव में दो फरवरी 1922 को जन्मे जगदेव प्रसाद समाजवादी नेता विचारक और शोषित दल के संस्थापक थे। उन्होंने वंचित समाज के हक में, सौ में नब्बे शोषित है नब्वे भाग हमारा है का नारा दिया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.