पटना, फरवरी 6 -- राष्ट्रीय युवा उत्थान मोर्चा ने बोरिंग रोड स्थित कार्यालय में शुक्रवार को बाबू जगदेव प्रसाद की जयंती पखवाड़ा मनाई। नेतृत्व मोर्चा के संस्थापक रामजतन कुशवाहा ने किया। उन्होंने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किया और उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके संघर्ष विचारों पर चलने का संकल्प लिया। कहा कि बाबू जगदेव प्रसाद ने पूरे बिहार की राजनीतिक और सामाजिक स्थितियों को बदलने का का काम किया। हम सभी को संगठित होने की जरूरत है। संस्था के प्रदेश संयोजक चंदन चौधरी ने राष्ट्रीय युवा आयोग गठन की मांग की, ताकि युवाओं का विकास हो सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.