पटना, फरवरी 14 -- महाशिवरात्रि पर निकलने वाली शोभायात्रा को देखते हुए पटना यातायात पुलिस ने रविवार नेहरू पथ और अन्य सड़कों के लिए विशेष व्यवस्था की है। जगदेव पथ से शेखपुरा तक फ्लाईओवर के नीचे वाहन नहीं चलेंगे। रूकनपुरा से चिड़ियाखाना गेट नंबर-1 तक सिटी बसें नहीं चलेंगी। यह व्यवस्था रविवार दोपहर दो बजे से जुलूस या शोभायात्रा समाप्त होने तक रहेगी। यातायात पुलिस ने इमरजेंसी वाहन एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड के वाहनों को रूट प्लान से मुक्त रखा है। शहर के अलग-अलग इलाकों विशेष कर राजीवनगर, दीघा, डाकबंगला आदि इलाकों से खाजपुरा स्थित शिवमंदिर में शोभा यात्रा आती है। इसीलिए इन मार्गों पर वाहनों के परिचालन को या तो प्रतिबंधित कर दिया गया है या रूट डायवर्ट किया गया है। यातायात पुलिस अधीक्षक सागर कुमार ने बताया कि रविवार को जो रूट प्लान है उसके अनुसार ही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.