जगदीश नहीं रहे, लेकिन उनकी दोनों आंखों से दिखेगी दुनिया
भागलपुर, सितम्बर 13 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। खरमनचक निवासी 65 वर्षीय जगदीश प्रसाद डोकानियां के निधन के बाद उनके परिवार के सदस्यों ने दिवंगत की दोनों आंखों को जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज व अस्पताल (जेएलएनएमसीएच) के आईबैंक को दान कर दिया। परिवार के सदस्यों ने शनिवार को नेत्ररोग विभाग से संपर्क कर आई डोनेट करने की इच्छा जताई। इस सूचना के बाद नेत्र रोग विभाग की अध्यक्ष डॉ. पम्मी राय व आईबैंक के कोऑर्डिनेटर डॉ. गोविंद कुमार मंडल अपनी टीम के साथ दिवंगत के घर पहुंचे। वहीं मृतक की दोनों आंखों की कॉर्निया को निकाल लिया।डॉ. पम्मी राय ने बताया कि कॉर्निया को केमिकल में 15 दिनों तक सुरक्षित रखा जा सकता है। इस दौरान कॉर्निया की जांच की जाएगी। साथ ही आईबैंक में आंख के लिए आवेदन करने वाले कतार में पहले दृष्टिहीन व्यक्ति को कॉर्निया लगाया जाएगा। दिवंग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.