शामली, नवम्बर 30 -- शामली। शहर के सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शामली में महान वैज्ञानिक जगदीश चंद्र बसु की जयंती पर एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विज्ञान और अनुसंधान के क्षेत्र में बसु के अद्वितीय योगदान को स्मरण करना और नई पीढ़ी को वैज्ञानिक सोच के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। मुख्य वक्ता अमित कुमार ने उनके शोध विशेषकर पौधों में संवेदनशीलता, रेडियो विज्ञान, तथा माइक्रोवेव तकनीककृपर विस्तार से प्रकाश डाला। विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी, पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। जिसमें सृष्टि पांचाल ने प्रथम, नंदिनी ने द्वितीय और शगुन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि जगदीश चंद्र बसु का जीवन वैज्ञानिक दृष्टि, नवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.