कौशाम्बी, अप्रैल 12 -- करारी के छोटा मीरापुर गांव में शनिवार को जगदीश उर्फ ननकू लाल की मौत हो गई थी। जमीन के विवाद में अधिकारियों के जाने के जमकर दबंगई की थी। इससे वृद्ध को सदमा आया था, जिसकी वजह से वृद्ध ने दम तोड़ दिया था। इस मामले में विपक्षियों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। छोटा मीरापुर निवासी जगदीश उर्फ ननकूलाल (62) का पड़ोसी रामसुरेमन से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि राम सुरेमन ने खड़ंजा मार्ग पर दीवार खड़ी कर लिया था। इससे आने-जाने में परेशानी हो रही थी। इसकी लगातार शिकयत हो रही थी। एडीएम के निर्देश पर शनिवार को पुलिस के राजस्व अधिकारी जांच के लिए पहुंचे। जांच के बाद रास्ते के विवाद को हल कराया गया। दीवार को हटवाया गया। टीम वापस चली आई। टीम के जाते ही विपक्षी रामसुरेमन के बेटे सुनील कुमार उर्फ राजू, सुनील की पत्नी...