बगहा, जनवरी 13 -- जगदीशपुर। थाना क्षेत्र के गहरी-कठैया रोड स्थित महुआवा ईदगाह के पास एक दुकान में हुई चोरी का खुलासा नौतन पुलिस ने कर दिया है।इस संदर्भ मे पकडिया वार्ड नंबर-13 मलाही टोला के पीड़ित दुकानदार ब्रजेश कुमार ने बताया कि 26 नवम्बर की रात अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर दो फ्रिज,इन्वर्टर,मोटर,प्रिंटर समेत अन्य हजारों मूल्य की सामान चोरी कर लिया था।घटना की सूचना जगदीशपुर पुलिस को दी गई थी,लेकिन उस समय एफआईआर दर्ज नहीं की गई।इसके बाद नौतन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी के सामान के साथ चोरों को पकड़ लिया।सामान बरामद होने की सूचना मिलने पर पीड़ित अपने पिता हरेन्द्र चौधरी के साथ नौतन थाना पहुंचे,जहां उन्होंने अपने चोरी गए सामान की पहचान की। इस संबंध में जगदीशपुर थानाध्यक्ष सौरभ कुमार शर्मा ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली ...