जगदीशपुर सहयोग शिविर में 62 मामलों का हुआ निष्पादन
भागलपुर, मई 20 -- गोराडीह, संवाददाता। जगदीशपुर प्रखंड के पंचायत भवन में लगे जन शिकायत मामलों का निपटारे को लेकर लगे सहयोग शिविर में आवेदकों की भीड़ उमड़ पड़ी। शिविर में नोडल पदाधिकारी के रूप में उपविकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह थे। जिसके नेतृत्व में जन शिकायत संबंधी आवेदन लिया गया। वहीं सैकड़ों लोगों ने ऑनलाइन के माध्यम से भी आवेदन किए। शिविर में भूमि संबंधी, पेंशन, राशन कार्ड, दाखिल खारिज सहित अन्य संबंधी आवेदन किया गया। कार्यपालक सहायक अमित कुमार ने बताया कि शिविर में विभिन्न मामलों का ऑफ लाइन करीब 230 आवेदन प्राप्त किया गया। जिसमें 62 मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया। यह भी पढ़ें- सहयोग शिविर रिपोर्ट डीडीसी ने लोगों से कहा कि जिन लोगों ने ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन कर दिया है। उसका 30 दिनों के अंदर समाधान कर दिया जाएगा। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.