जगदीशपुर मैदान में पीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट आज
हजारीबाग, मई 16 -- हजारीबाग, वरीय संवाददाता। शहर में क्रिकेट प्रेमियों के लिए रविवार से पीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ होने जा रहा है। आयोजकों द्वारा जारी जानकारी के अनुसार 17 मई 2026 को टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच खेला जाएगा। पहला मैच शाम 5:30 बजे इग्नाइट इलेवन और वॉरियर्स टीम के बीच खेला जाएगा। वहीं दूसरा मुकाबला शाम 7:30 बजे सूर्यम और ब्लैक पैंथर्स की टीमों के बीच होगा। टूर्नामेंट को लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में उत्साह देखा जा रहा है। आयोजकों ने बताया कि 15 मई 2026 को पीएचजी एवं पीपीएल से जुड़े सदस्यों ने सर्वसम्मति से रंजन उपाध्याय को चेयरमैन पदभार सौंपा। इस दौरान कहा गया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य युवाओं का सर्वांगीण विकास एवं खेल गतिविधियों को बढ़ावा देना है। टूर्नामेंट के सफल आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.