जगदीशपुर में 40 पीस विदेशी शराब बरामद,कारोबारी फरार
बगहा, जून 22 -- जगदीशपुर,एक संवाददाता। शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने जगदीशपुर-मंगलपुर रोड स्थित झखरा के समीप गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 40 पीस विदेशी शराब बरामद की है।इस दौरान शराब धंधा में प्रयुक्त एक बाइक भी जब्त की गई है।जबकि कारोबारी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया।थानाध्यक्ष नितेश कुमार ने बताया कि शनिवार रात्री गश्ती के दौरान पुलिस टीम झाखरा के समीप वाहनों की जांच कर रही थी।इसी दौरान एक बाइक सवार तेज गति से आता दिखाई दिया।पुलिस द्वारा उसे रुकने का संकेत दिया गया।लेकिन वह बाइक मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा।पुलिस टीम ने उसका पीछा किया।परंतु अंधेरे व क्षेत्र में फैले गन्ने के खेतों का फायदा उठाकर बाइक सवार वाहन छोड़कर फरार हो गया।पुलिस ने मौके पर छोड़ी गई बाइक को जब्त कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.