आरा, मार्च 28 -- ​जगदीशपुर, निज संवाददाता। बाबू वीर कुंवर सिंह की ऐतिहासिक नगरी जगदीशपुर में छात्र संगठन आइसा ने शनिवार को एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। आइसा नगर अध्यक्ष आनंद कुमार और जिला उपाध्यक्ष शाहनवाज खान ने ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि जगदीशपुर एक बड़ी आबादी वाला क्षेत्र है, लेकिन आज तक यहां कोई अंगीभूत (सरकारी) डिग्री कॉलेज स्थापित नहीं किया गया। इसके अभाव में गरीब और मध्यम वर्ग के छात्रों, विशेषकर छात्राओं को भारी कठिनाई होती है। आइसा जिलाध्यक्ष सुशील यादव ने बताया कि बिहार सरकार ने प्रदेश के 213 प्रखंडों में डिग्री कॉलेज खोलने का निर्णय लिया है, जिसमें भोजपुर के भी चार प्रखंड शामिल हैं, लेकिन जगदीशपुर को अब तक इससे वंचित रखा गया है। अनुमंडलाधिकारी ने छात्रों की मांगों को सुना और आश्वासन दिया कि उनके आवेदन को उच्च स्तर तक उचित कार्रवाई हेतु...