आरा, जनवरी 7 -- -पूर्व विधायक भाई दिनेश ने दी आंदोलन की चेतावनी जगदीशपुर, निज संवाददाता भोजपुर के जगदीशपुर नगर पंचायत के इफको बाजार में यूरिया वितरण के दौरान बुधवार को भारी कुव्यवस्था देखने को मिली। हाड़ कंपाने वाली ठंड के बावजूद हजारों किसान सुबह से ही लंबी कतारों में डटे रहे, जिस कारण मौके पर भारी अफरा-तफरी मची रही। केंद्र के वितरककर्ता ने बताया कि कुल 1500 पैकेट उपलब्ध है। एक बजे दोपहर तक करीब 800 का वितरण हो गया। उनके अनुसार प्रति किसान न्यूनतम एक और अधिकतम 5 पैकेट यूरिया दी जा रही है। किसान विनोद कुशवाहा ने कहा- जरूरत के मुकाबले आपूर्ति ऊंट के मुंह में जीरा है। पूर्व विधायक भाई दिनेश ने प्रशासन को चेताया कि हवा-हवाई दावों की बजाय जमीन पर काम करें, वरना आंदोलन होगा। बता दें कि वर्तमान में खेती के सीजन में खाद की मांग चरम पर है, लेकिन ...