आरा, मई 4 -- जगदीशपुर, निज संवाददाता सदर बाजार स्थित ऐतिहासिक महावीर मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। विधानसभा चुनावों में सोमवार को जीत के उल्लास में डूबे कार्यकर्ताओं ने पूजा-अर्चना के बाद जमकर पटाखे फोड़े और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर एवं गुलाल लगाकर चुनावी जीत की बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने सदर बाजार जगदीशपुर के महावीर मंदिर में विशेष पूजा की। इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा नेता आदित्य कुमार, विनय मिश्रा, अशोक चौधरी, जितेन्द्र जस्टिस, अरुण सिंह, संतोष कसेरा, राज कुमार पटवा, संजय केशरी, पप्पु कुशवाहा, जितेन्द्र चतुर्वेदी, कृपा शंकर पांडे, कुमार गौतम, अर्जुन प्रसाद, रवि सिन्हा, शारदा नंद गुप्ता, अखिलेश सिंह, सुनिल कुमार, रजत सोनी, कृष्णा प्रसाद एवं कृपा शंकर गोस्वामी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- जगदीश...