जगदीशपुर में बिजली चोरी के खिलाफ कार्रवाई
आरा, सितम्बर 25 -- पांच लाख से अधिक जुर्माना, प्राथमिकी दर्ज जगदीशपुर, निज संवाददाता। विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल (जगदीशपुर-बिहिया) की टीम ने बिजली चोरी के खिलाफ चलाये गये अभियान के तहत खदरा गांव में बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में सहायक विद्युत अभियंता नवीन कुमार ने जगदीशपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। सहायक विद्युत अभियंता नवीन कुमार के नेतृत्व में खदरा स्थित औद्योगिक परिसर में छापेमारी की गई। जांच के दौरान गौरी यादव (पिता- बिक्रमा यादव) के परिसर में स्मार्ट मीटर के पास एलटी लाइन से तीनों फेज में टोका फंसाकर अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते पाया गया। इससे साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी को Rs.4,75,430 रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ है। इसके अलावा उसी परिसर में कृषि कार्य के लिए बिक्रमा यादव पर 29,255 रुपये का बकाया भी पाया गया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.