बगहा, अप्रैल 9 -- एनके पांडेय जगदीशपुर,एक संवाददाता।कठैया स्थित जीएनएम प्राइवेट मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने बुधवार को कॉलेज में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।आक्रोशित छात्रों ने कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की।छात्रों का आरोप है कि नामांकन के समय उन्हें बेहतर पठन-पाठन, प्रैक्टिकल की सुविधा,फ्री वाई-फाई,डिजिटल क्लास समेत कई सुविधाएं उपलब्ध कराने का वादा किया गया था।इन आश्वासनों के आधार पर छात्रों ने अधिक शुल्क देकर नामांकन कराया।लेकिन नामांकन के बाद अधिकांश सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं।छात्रों ने यह भी आरोप लगाया कि कॉलेज प्रबंधन द्वारा नामांकन के बाद विभिन्न प्रकार के अतिरिक्त शुल्क लिए जा रहे हैं।जिससे उनका आर्थिक शोषण हो रहा है।कई बार शिकायत और आश्वासन के बावजूद स्थिति में कोई सुधार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.