बगहा, फरवरी 13 -- जगदीशपुर,एक संवाददाता। थाना क्षेत्र में रोड,बेतिया राज,पीडब्ल्यूडी एवं जिला परिषद की बाजार भूमि पर हुए अतिक्रमण को लेकर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है।अवैध कब्जे हटाने को लेकर अधिकारियों द्वारा कार्रवाई की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।नौतन अंचलाधिकारी अलका कुमारी ने बताया कि अतिक्रमण के खिलाफ करीब ढाई सौ लोगों को नोटिस तामिला कराया गया है।नोटिस में निर्देश दिया गया है कि संबंधित लोग स्वयं एक सप्ताह के भीतर अतिक्रमित भूमि खाली कर दें। निर्धारित समय सीमा के बाद भी भूमि खाली नहीं करने पर प्रशासनिक बल के साथ अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी।विदित हो कि जगदीशपुर क्षेत्र में सड़क किनारे,बेतिया राज की जमीन व जिला परिषद बाजार की भूमि पर दर्जनों लोगों द्वारा पक्का निर्माण करा लिया गया है।प्रशासन ने ऐसे स्थलों को चिन्हित कर अतिक्रम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.