बगहा, दिसम्बर 23 -- जगदीशपुर । जगदीशपुर चौक पर चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। जेवर एवं बर्तन दुकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए सोनेझ्रचांदी से बने गहनों समेत नकदी पर हाथ साफ कर दिया है। घटना के बाद से व्यवसायियों में दहशत का माहौल है। दुकानदार पप्पू साह ने बताया कि जगदीशपुर-नौतन रोड मे जवाहिर साह के मकान में जेवर व बर्तन दुकान चलाता है। चोर दुकान का दीवार तोड़कर भीतर घुसे व करीब चार लाख रुपये मूल्य के सोने व चांदी से बने गहने चोरी कर ले गए। सुबह जब दुकान खोली गई तो चोरी का पता चला। थानाध्यक्ष सौरभ कुमार शर्मा ने बताया कि घटना 17 दिसंबर की रात की है। दुकानदार के आवेदन पर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ-साथ स्थानीय लोगों से भी पूछताछ शुरू कर दी है।पुलिस का कहना है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.