भागलपुर, दिसम्बर 31 -- जगदीशपुर में मंगलवार को फिर दिनभर रुक-रुक कर जाम से लोग परेशान रहे। जाम लगने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। वहीं दोपहर बाद तीन बजे ज्यादा जाम लग गया। जिससे लोगों को चलने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। काफी देर तक लोगों को जाम से जूझना पड़ा। देर शाम किसी तरह ओवरटेक किए गए गाड़ी को निकाला गया। जिसके बाद जाम से लोगों को निजात मिली। लोगों ने बताया कि दोनों तरफ से भारी वाहनों के परिचालन और ओवरटेक के कारण बराबर जाम लग रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.