आरा, मार्च 15 -- हिदुत्व की हुंकार -​*साकेत कला कुंज में राष्ट्र रक्षा यज्ञ की आहुतियों के साथ शुरू हुआ विराट सम्मेलन ​-*जिला कार्यवाह विजय केसरी बोले- 100 साल के तप से अब जग रहा है हिंदू गौरव -​*महंत रामजीवन दास की अध्यक्षता में जुटे सनातनी, सामाजिक एकता पर जोर ​ जगदीशपुर, निज संवाददाता। ऐतिहासिक नगरी जगदीशपुर की धरती रविवार को वैचारिक क्रांति की गवाह बनी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से आयोजित राष्ट्र रक्षा यज्ञ सह हिंदू सम्मेलन में न केवल सनातनी गौरव को नई ऊंचाई दी, बल्कि संघ के शताब्दी वर्ष के संकल्पों को भी दोहराया। वीर कुंवर सिंह किला के साकेत कला कुंज (रामलीला मंच) में आयोजित इस महासंगम की गूंज हिंदू जगे तो विश्व जगेगा के उद्घोष के साथ पूरे जिले में सुनाई दी। जय श्रीराम और वंदे मातरम के उद्घोष से गुंजायमान रही। कार्यक्रम ...