भागलपुर, जून 21 -- गोराडीह, संवाददाता। जगदीशपुर थाना क्षेत्र के भुराहा रोड स्थित एक पान दुकान से दो सौ ग्राम गांजा के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बबलू राय और मुकेश राय के रूप में हुई है। दोनों पान की दुकान चलाता था और उसी में गांजा बेचने का भी काम करता था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी अपने दुकान में मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री करता है। जिसके बाद छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष रामचन्द्र सिंह ने बताया कि गांजा जब्त कर दोनों आरोपी को जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...