आरा, जून 15 -- नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक गौतम कुमार सिंह ने किया कॉमन फैसिलिटी सेंटर का उद्घाटन कम समय में तैयार होंगे उच्च गुणवत्ता वाले खिलौने और सजावटी उत्पाद, बढ़ेगी कारीगरों की आय जगदीशपुर, निज संवाददाता। भोजपुर के पारंपरिक लकड़ी शिल्प और हस्तशिल्प उद्योग को आधुनिक तकनीक का नया सहारा मिल गया है।

कॉमन फैसिलिटी सेंटर का शुभारंभ नयका टोला स्थित भोजपुरिया क्राफ्ट प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के कॉमन फैसिलिटी सेंटर (सीएफसी) में सोमवार को सीएनसी एडवांस्ड वुड राउटर मशीन का शुभारंभ किया गया। नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक गौतम कुमार सिंह ने फीता काटकर केंद्र का उद्घाटन किया। आधुनिक मशीन के शुरू होने से लकड़ी के खिलौनों, सजावटी वस्तुओं और वेस्ट वुड क्राफ्ट के निर्माण में गुणवत्ता, सटीकता और उत्पादन क्षमता बढ़ेगी, जिससे जिले के कारीगरों को स्वरोजग...