भागलपुर, मई 16 -- गोराडीह, संवाददाता। जगदीशपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर नया टोला में गुरुवार रात 11 बजे आग लगने से दो घर जलकर राख हो गया। आग कैसे लगी किसी को कुछ पता नहीं चल पाया। परिजनों ने बताया कि सभी लोग घर में सोये थे। तभी घर में अचानक आग लग गई। जिसके बाद सभी लोग जान बचाकर घर से बाहर भागे। आग लगने के बाद ग्रामीण आग बुझाने का प्रयास में जुट गए। सूचना पर जगदीशपुर पुलिस भी पहुंची और अग्निशमन की गाड़ी को बुलाया। जिसके बाद आग पर पुरी तरह काबू पाया जा सका। लेकिन तब तक दोनों घर पूरी तरह जल कर राख हो गया था। यह भी पढ़ें- नवाबगंज चौक पर अगलगी में दो घर जलकर राख जिसमें घर में रखा अनाज , खाट, चौखट, बर्तन, कपड़े सहित सारा सामान जल गया। घर छबीनंदन दास और सिट्टू रविदास का था। सिट्टू की बाइक और तीन माह पहले खरीदा हुआ एक सीएनजी टोटो भी जल गया। घरवालो...