बगहा, फरवरी 20 -- जगदीशपुर,एक संवाददाता। पुलिस द्वारा शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत लगातार छापेमारी की जा रही है,ताकि शराब के कारोबार पर पूरी तरह नकेल कसी जा सके।इसी अभियान के दौरान थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से भारी मात्रा में शराब के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया गया है।वही शराब पीने के आरोप में एक युवक को भी पकड़ा गया है। प्रभारी थानाध्यक्ष उमेश कुमार ने बताया कि जगदीशपुर-मंगलपुर रोड पर जमुनिया के रमेश साह को बाइक पर लदे करीब 42 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।इसके अलावा हरदिया के समीप कठैया मुसहरी टोला के सुनील कुमार को लगभग 8 लीटर शराब के साथ धर दबोचा गया।इसी अभियान के क्रम में खालवा गहिरी के जय किशोर यादव को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार तीनों आरोपियों से पूछताछ के बाद उन्हें न्यायिक हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.