आरा, मई 18 -- -मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने पूर्व मुख्य पार्षद मुकेश कुमार को बनाया अपना अधिकृत प्रतिनिधि -पीएम सूर्य घर, नाली-गली की प्रशासनिक स्वीकृति और नाला उड़ाही समेत सात मुद्दों पर लगेगी मुहर जगदीशपुर, निज संवाददाता भोजपुर की जगदीशपुर नगर पंचायत की बोर्ड की अहम बैठक आज मंगलवार की दोपहर 12 बजे से आयोजित होगी। यह भी पढ़ें- वार्ड पार्षद की अध्यक्षता में हुई बलिया नप बोर्ड की बैठक बैठक की तैयारी मानसून पूर्व तैयारी, जलजमाव से राहत और नगर की विकास योजनाओं को गति देने को लेकर होने वाली इस बैठक पर पूरे नगर की निगाहें टिकी हैं। खास बात यह है कि बिहार सरकार के योजना एवं विकास मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा स्वयं बैठक में शामिल नहीं होंगे, लेकिन उनके अधिकृत प्रतिनिधि के रूप में पूर्व मुख्य पार्षद मुकेश कुमार सदन में मौजूद रहेंगे। नगर पंचायत के का...