गौरीगंज, अप्रैल 15 -- जगदीशपुर, संवाददाता। लंबे समय से बदहाल चल रहे जगदीशपुर बस अड्डे के दिन बहुरने वाले हैं। शासन ने इसके कायाकल्प के लिए 25 करोड़ रुपए की भारी भरकम धनराशि मंजूर किया है। इससे बस अड्डे पर आधुनिक प्रतीक्षालय, सुव्यवस्थित प्लेटफार्म, कामर्शियल काम्प्लेक्स सहित अन्य निर्माण कार्य कराए जाएंगे। बस स्टेशन के सुसज्जित होने से न केवल यात्रियों को सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि परिवहन निगम की आय भी बढ़ने की बात कही जा रही है। कस्बे में स्थित बस अड्डा लंबे समय से बदहाल चल रहा है। इसके प्लेटफार्म पर बने गड्ढों में पानी भरा रहता है। जिससे बसें अंदर न जाकर सड़क पर खड़ी होकर सवारियां भरती हैं। जिससे सड़क पर जाम की समस्या बनी रहती है। यात्रियों को बस स्टेशन पर खुले स्थान या छोटे टिनशेड के नीचे बैठकर इंतजार करना पड़ता है। बस स्टेशन की बदहाली से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.