जगदीशपुर ग्रिड में लगा 50 एमवीए का नया ट्रांसफार्मर, 25 से सुचारू होगी बिजली
आरा, जून 20 -- -पिछले दिनों भीषण आंधी-पानी और वज्रपात से क्षतिग्रस्त हुआ था मुख्य पावर ट्रांसफार्मर -बिहिया, जगदीशपुर, गड़हनी और सहार समेत नौ सब स्टेशनों के लाखों उपभोक्ताओं को मिलेगी बड़ी राहत बिहिया। निज संवाददाता भोजपुर जिले के जगदीशपुर ग्रिड (132/33 एमवीए) में भीषण आंधी-पानी और वज्रपात के कारण क्षतिग्रस्त हुए मुख्य पावर ट्रांसफार्मर को बदलने और बिजली आपूर्ति सामान्य करने के लिए युद्ध स्तर पर काम चल रहा है।
जगदीशपुर ग्रिड की स्थिति ग्रिड की बिजली व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए 50 एमवीए क्षमता का एक नया मुख्य पावर ट्रांसफार्मर जगदीशपुर ग्रिड में स्थापित कर दिया गया है। शेष बचे कार्यों को पूरा कर सोमवार से इसे चार्ज में लगा दिया जाएगा, जिसके बाद 25 जून तक क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति पूरी तरह सही ढंग से मिलने लगेगी। बिजली एसडीओ नवीन कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.