आरा, दिसम्बर 12 -- -सीएम के निर्देश पर विधायक की पर्यटन सचिव से मुलाकात -वीर कुंवर सिंह किला-संग्रहालय के विकास की प्रक्रिया शुरू जगदीशपुर, निज संवाददाता भोजपुर के जगदीशपुर को पर्यटक स्थल घोषित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद उनके निर्देश पर स्थानीय विधायक श्रीभगवान सिंह कुशवाहा ने शुक्रवार को पर्यटन विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह से विस्तृत बातचीत की। विधायक ने बताया कि गुरुवार को सीएम से उनकी मुलाकात हुई थी, जहां उन्होंने जगदीशपुर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के वादे की याद दिलाई थी। सचिव को सौंपे गये पत्र में विधायक ने आग्रह किया कि वीर कुंवर सिंह स्मारक स्थल, किला मैदान और संग्रहालय को पर्यटन मानकों के अनुरूप विकसित किया जाए। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक ऐतिहासिक स्थल नही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.