गोपालगंज, मार्च 29 -- थावे। एक संवाददाता स्थानीय प्रखंड के रामचंद्रपुर पंडित दीप नारायण उपाध्याय उच्च विद्यालय के छात्र नीरज कुमार ने मैट्रिक परीक्षा में 476 अंक (95.2 प्रतिशत) के साथ जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस सफलता से परिवार ही नहीं, पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है। नीरज रामचंद्रपुर टोला जगदीशपुर गांव निवासी शिक्षक विनोद सिंह के पुत्र हैं। साधारण परिवेश में पले-बढ़े नीरज ने अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है। उनकी सफलता की खबर मिलते ही घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। माता हिरापती देवी ने बेटे की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि नीरज ने कड़ी मेहनत और अनुशासन के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने बताया कि उनका बेटा आगे चलकर आईएएस बनना चाहता है। पूर्व मुखिया जयराम सिंह, जगतनारायण सिंह, पैक्स अध्यक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.