भागलपुर, मार्च 30 -- रविवार को जारी किया गया मैट्रिक परीक्षा के परिणाम में जगदीशपुर प्रखंड के अंगारी गांव की नीतू कुमारी ने जिले में आठवां रैंक हासिल किया। वह प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल की छात्रा है। उन्हें मैट्रिक में 94.6 प्रतिशत कुल 473 अंक प्राप्त हुआ है। उनके पिता रामभरोसी यादव ट्रक चालक हैं और मां रीना देवी गृहिणी है। रिजल्ट घोषित होने के बाद उनके परिजनों और ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। नीतू ने बताया कि वह आगे इंजिनियरिंग की पढ़ाई करना चाहती है। साथ ही वह इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को देना चाहती हैं। गांव के आनंदी प्रसाद सिंह, बजरंगी यादव, अशोक यादव, सहदेव मंडल आदि लोगों ने भी बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.