जगदीशपुर एसडीपीओ, शाहपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस वालों पर हत्या का केस
आरा, जून 23 -- आरा/शाहपुर। हिन्दुस्तान संवाददाता बिहार के बहुचर्चित शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी एनकाउंटर के मामले में आखिरकार पुलिस की ओर से प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। पुलिस फायरिंग में मारे गये बिलौटी गांव निवासी भरत भूषण तिवारी की मां आशा देवी के आवेदन पर शाहपुर थाने में हत्या का केस दर्ज किया गया है। घटना के छठे दिन कांड संख्या 178/26 दिनांक 22/06/2026 के तहत दर्ज प्राथमिकी में जगदीशपुर के एसडीपीओ राजेश शर्मा और शाहपुर के निलंबित थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजेश मालाकार को नामजद किया गया है। अन्य पुलिसकर्मियों को भी आरोपित किया गया है। प्राथमिकी में बीएनएस की धारा 103 के साथ ही आर्म्स एक्ट भी लगाया गया है। पुलिस कर्मियों पर जवइनिया के कटाव पीड़ितों की समस्या जानने के बहाने ले जाकर भरत भूषण तिवारी की गोली मार हत्या करने का आरोप लगाया गया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.