जगदीशपुर : हर बूथ को मजबूत बनाने पर भाजपा का जोर
आरा, जुलाई 18 -- शक्ति केंद्र प्रमुखों और बूथ अध्यक्षों की बैठक में संगठन विस्तार और डिजिटल लर्निंग पर मंथन नियमित बैठक, पन्ना प्रमुख की सक्रियता और मन की बात कार्यक्रम की तैयारियों की हुई समीक्षा जगदीशपुर, निज संवाददाता। भोजपुर के जगदीशपुर नगर के डीएम रोड स्थित भाजपा नगर अध्यक्ष सुरेंद्र साह के आवास पर शनिवार को शक्ति केंद्र प्रमुखों और बूथ अध्यक्षों की बैठक की गई। अध्यक्षता शक्ति केंद्र प्रमुख सतीश कुमार गुप्ता ने की। बैठक में संगठन के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के दूसरे सप्ताह में नियमित बैठक आयोजित करने, बूथ कमेटियों को और अधिक सक्रिय बनाने, पन्ना प्रमुखों की भूमिका सशक्त करने, डिजिटल लर्निंग अभियान और प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम की तैयारियों सहित विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.