आरा, मार्च 24 -- -बिहार दिवस पर सवारथ साहु उच्च माध्यमिक विद्यालय में तीन दिनों तक चला उत्सव ​जगदीशपुर, निज संवाददाता भोजपुर के जगदीशपुर प्रखंड स्थित सवारथ साहु उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में आयोजित तीन दिवसीय बिहार दिवस-26 समारोह का मंगलवार को भव्य समापन हो गया। अनुमंडल-जगदीशपुर के बैनर तले आयोजित इस उत्सव के अंतिम दिन स्कूली बच्चों की मेधा और स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति ने समां बांध दिया। समारोह का मुख्य आकर्षण विजेताओं का सम्मान रहा, जहां विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल आए छात्र-छात्राओं को कप, मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर उनकी हौसलाअफजाई की। ​उत्क्रमित मध्य विद्यालय ज्ञानपुरा के प्रधानाध्यापक वशिष्ठ साह और चर्चित स्थानीय गायक चंदन यादव ने अपनी सुरीली आवाज से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके अलावा प्रखंड के दर्जनों कलाकार...