आगरा, मई 10 -- उत्तर विधानसभा विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल की विधायक निधि से बरौलिया थोक वाली गली, जगदीशपुरा के जीर्ण-शीर्ण रोड व आवास विकास कॉलोनी सेक्टर 14 तथा सेक्टर 10 के पार्कों का जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास हुआ। गोपेश्वर व दीनदयाल मंडल अध्यक्ष अमित बंसल और राहुल जैन ने नारियल फोड़ा। ये कार्य लगभग 40 लाख रुपये की लागत से होंगे। कार्यक्रम में भंते अशोक रत्न भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर महानगर उपाध्यक्ष दीपू जादौन, पार्षद गौरव शर्मा, निरंजन सिंह कैम, रवि करोतिया, प्रवीणा राजावत, ईश्वर पाल सिंह, मनोज बघेल, अनिरुद्ध भदौरिया, अमर नीलम, विजय भदौरिया आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- नाली खरंजा निर्माण का हुआ शिलान्यास

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...