नई दिल्ली।, सितम्बर 2 -- Jagdeep Dhankhar Residence: भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफे ने काफी सुर्खियां बटोरी थी। इसके बाद उन्हें अपना सरकारी आवास भी छोड़ना पड़ा था। धनखड़ को इस्तीफा दिए एक साल से अधिक हो चुका है। इसके बावजूद उन्हें अब तक सरकार की तरफ से कोई सरकारी घर नहीं मिला है। वह एक प्राइवेट फॉर्महाउस में रहने को मजबूर हैं। आपको बता दें कि देश के पूर्व उपराष्ट्रपति के लिए भी सरकारी बंगले का प्रावधान है। मिल रही जानकारी के मुताबिक, धनखड़ वर्तमान में दिल्ली के छतरपुर स्थित इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के नेता अभय सिंह चौटाला के निजी फार्महाउस में रह रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, धनखड़ को अभी तक किसी भी सरकारी बंगले का आवंटन नहीं हुआ है और इस विषय पर उनके कार्यालय की ओर से भी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। आपको ब...