मऊ, मई 3 -- पहसा, हिन्दुस्तान संवाद। रतनपुरा ब्लाक क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत जगदीपुर में ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराए जाने के लिए ओवरहेड टैंक का निर्माण कार्य आधा अधूरा करके कार्यदायी संस्था द्वारा छोड़ दिया गया है।
नल की स्थिति गांव में पाईप लाईन बिछाकर ग्रामीणों के दरवाजे पर नल भी लगा दिया गया है, जो मात्र शो पीस बनकर रह गया है। इस नल में शुद्ध पेयजल कब नसीब होगा यह सोचकर ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों ने इस समस्या के बाबत उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया है।
जल जीवन मिशन ग्राम पंचायत जगदीपुर में सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीणों के घरों तक शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराए जाने के लिए लाखों रुपये खर्च का ओवरहेड टैंक का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। कार्यदायी संस्था की ओर से केवल बोरिंग करके छोड़ दिया गया ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.