वाराणसी, मार्च 25 -- वाराणसी। शृंगेरी शारदा पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य भारती तीर्थ महास्वामी का 76वां जन्मदिवस महोत्सव मनाया गया। मंगलवार को महमूरगंज स्थित मठ में कार्यक्रम का शुभारंभ उनके पादुका पूजन और चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। मुख्य अतिथि महापौर अशोक कुमार तिवारी ने कहा कि जगदगुरू शंकराचार्य का सनातन संस्कृति के संवर्धन, संरक्षण एवं विस्तार में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। जगदगुरू शंकराचार्य भारतीय संस्कृति के आधार स्तम्भ हैं। अध्यक्षता कर रहे प्रो. राजाराम शुक्ल ने कहा कि आदि शंकराचार्य ने चारों पीठों की स्थापना की। इन पीठों की ओर से वेद, शास्त्र, पुराणों का संरक्षण किया जा रहा है। उपजिलाधिकारी पवन कुमार पाठक ने कहा कि शंकराचार्य ने भारतीय, शास्त्र, संस्कृति, सभ्यता के संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। पारसनाथ उपाध्याय ने भी व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.