रिषिकेष, जनवरी 24 -- प्रयागराज में जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के साथ हुए दुर्व्यवहार को लेकर कांग्रेस ने कड़ी नाराजगी जताई है। शनिवार को डोईवाला में कांग्रेसियों ने शंकराचार्य के समर्थन में दो घंटे का मौन उपवास रख विरोध दर्ज कराया। डोईवाला के नागल ज्वालापुर स्थित महादेव मंदिर प्रांगण में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मौन उपवास रखा। डोईवाला ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी ने कहा कि जगद्गुरु शंकराचार्य जैसे पूज्य संत के साथ दुर्व्यवहार केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि संपूर्ण सनातन परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का अपमान है। कांग्रेस पार्टी ऐसी घटनाओं का पुरजोर विरोध करती है और समाज में सम्मान, सौहार्द और भाईचारे की भावना को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि संत समाज का अपमान किसी भी रूप में स्वीकार्...