जगदंबा स्थान से घर लौट रहे दो दोस्तों को ट्रक ने कुचला, एक की मौत
पटना, जून 25 -- बख्तियारपुर के करौता स्थित जगदंबा स्थान से पूजा कर पटना लौट रहे बाइक सवार दो दोस्तों को ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल है। घटना बुधवार सुबह फतुहा आरओबी के पास फोरलेन पर हुई। मृतक अगमकुआं थाने के धनुकी निवासी प्रमोद महतो के 19 वर्षीय पुत्र विक्की कुमार था। जबकि घायल धनुकी निवासी राम महतो के 18 वर्षीय पुत्र शानू कुमार है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शानू के अनुसार, दोनों दोस्त बुधवार सुबह बाइक से माता का दर्शन करने करौता स्थित जगदंबा स्थान गए थे। वहां से लौटने के दौरान फतुहा आरओबी के पास फोरलेन पर पीछे से ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिर गए। इसी दौरान पीछे से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक विक्की के सिर को कुचलते हुए फरार हो गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दोनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.