मधुबनी, मार्च 27 -- मधेपुर, निज संवाददाता। चैती नवरात्र के तहत शुक्रवार को माता का नौवां स्वरुप सिद्धिदात्री देवी की पूजा के साथ ही प्रखंड के पूजा स्थलों पर श्रद्धा, भक्ति व विश्वास का पताका लहरा उठा है। जगत जननी माता जगदंबा की अलौकिक आभा ने घर-घर व दुर्गा पूजा पंडालों को आलोकित कर दिया है। सर्वत्र आस्था, श्रद्धा व विश्वास हिलोरें मार रही है। देवी दुर्गे की भव्य व अप्रतिम प्रतिमाओं को श्रद्धालु अपलक निहारते रहे। इस अवसर पर महिसाम, मटरस, बरसाम, भीठ-भगवानपुर, मधेपुर बूढ़ानाथ मंदिर के पास, बकुआ सहित अन्य गांवों के पूजा पंडालों की तरफ श्रद्धालु भक्त दर्शनार्थ पूजा अर्चना करने पहुंचते रहे। पूजा-पंडालों में दिनभर नवमी का खोईंछा भरने के लिए महिलाओं की भीड़ लगी रही। दुर्गा सप्तशती के श्लोक, मंत्रोच्चारण एवं देवी महिमा से संबंधित कर्णप्रिय गीतों से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.