चक्रधरपुर, फरवरी 24 -- गोइलकेरा। मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक जगत माझी ने मंगलवार को बजट सत्र के दौरान तारांकित प्रश्न के माध्यम से सरकार से गोइलकेरा प्रखंड स्थित प्रसिद्ध समीज आश्रम को इको टूरिज्म के तहत विकसित करने की मांग की। विधायक के प्रश्न के उत्तर में पर्यटन, कला संस्कृत्ति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री ने उत्तर देते हुए कहा कि उपायुक्त पश्चिमी सिंहभूम से उक्त स्थल का समग्र पर्यटकीय विकास हेतु प्रस्ताव/प्राक्कलन मांग किया गया है। प्रस्ताव/प्राक्कलन प्राप्त होने पर भूमि की एवं बजट उपलब्धता के आधार पर योजना की स्वीकृति दी जाएगी। साथ ही उत्तर में कहा गया है कि समीज आश्रम को विभागीय अधिसूचना संख्या-11, दिनांक-27.10.2021 के द्वारा श्रेणी बी के रूप में पर्यटक स्थल अधिसूचित है। विधायक जगत माझी ने प्रश्न के माध्यम से पूछा क...